फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एनएच-305 पर टारिंग कार्य की समीक्षा के लिए 9 को होगी बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी कार्यालय में गुणवत्ता पर भी होगी चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। राष्ट्रीय राजमार्ग-305 में टारिंग कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा के लिए 9 जून को बंजार में एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक दोपहर 12:30 बजे विकास खंड अधिकारी कार्यालय बंजार में होगी। उपमंडलाधिकारी बंजार पंकज शर्मा ने बताया कि बैठक राष्ट्रीय राजमार्ग-305 में घियागी-बंजार तथा बंजार-औट पर चल रहे टारिंग कार्यों की समीक्षा के उद्देश्य से बुलाई गई है। सड़क निर्माण की वर्तमान स्थिति, कार्य की गुणवत्ता, निर्माण में आ रही चुनौतियों तथा कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ संबंधित हितधारकों तथा क्षेत्र के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि एनएचएआई के अधिकारियों को संबंधित ठेकेदारों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं ताकि निर्माण कार्य से जुड़े सभी पक्ष अपनी बात रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से मांग रही है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर सड़क की स्थिति में सुधार किया जाए, क्योंकि यह मार्ग पर्यटन, व्यापार और स्थानीय लोगों की आवाजाही के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें