फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लोक संस्कृति और देव परंपराओं के रंगों से सजी साहित्यिक संगत

विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर में पुस्तक प्रदर्शनी में  डॉ. सूरत ठाकुर जानकारी देते हुए।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। दशहरा उत्सव के बाद आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी में प्रसिद्ध लेखक डॉ. सूरत ठाकुर के साथ साहित्यिक संगत का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने लोक संस्कृति, देव परंपराओं, लेखकीय जीवन और मलाणा के मिथकों से जुड़े अनुभव साझा किए। लोक संगीत, लोक नृत्य, तीज-त्योहार, अनुष्ठान और पारंपरिक पहनावे पर उनके विचारों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

डॉ. सूरत ठाकुर की पहली रचना वर्ष 1983 में सोमसी पत्रिका में प्रकाशित हुई थी। अब तक 25 पुस्तकों का सृजन कर चुके डॉ. ठाकुर ने भार्थाओं पर लिखी अपनी पुस्तक को सबसे महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि एक समय वह हिंदी और अंग्रेजी में कविताएं लिखते थे, लेकिन यात्रा वृत्तांत लिखने में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने चर्चित उपन्यास हारका पर चर्चा करते हुए डॉ. सूरत ठाकुर ने बताया कि यह सच्ची घटना पर आधारित है। कथा के प्रवाह को बनाए रखने के लिए केवल 10 प्रतिशत कल्पना का सहारा लिया गया है।
उन्होंने उपन्यास को मलाणा के आदिम जनजातीय समाज की रूढ़िवादी प्रथाओं, स्त्री संबंधी वर्जनाओं, छुआछूत और पारंपरिक मूल्य व्यवस्था में बदलाव का प्रगतिशील आख्यान बताया। साहित्यिक संगत में रंगकर्मी केहर सिंह, बीर सिंह यार्की, विजय सिंह, कवि यूसुफ, राजू बोध, लगन, मोहन सिंह बोक्टापा, लेखक शेर सिंह शर्मा और अनिता प्रीतम सहित कई साहित्यकार और पुस्तक प्रेमी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें