फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई मंजिला मकान में आग से तीन लाख नुकसान

Sun, 01 Jan 2017 10:00 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
fire shimla - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपमंडल बंजार की लारजी सीमा के साथ लगती काउ पंचायत के बसाण गांव में एक ढाई मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। काष्ठकुणी शैली के बने मकान के दो कमरे जल गए। वहीं मकान के चार कमरों को दमकल विभाग लारजी ने ग्रामीणों की मदद से बचाया गया। नए साल के अवसर पर भड़की आग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। नए साल के मौके पर आग ने एक परिवार को उम्रभर नहीं भूलने वाला जख्म दिए हैं। बसाण गांव में डह कमरों के एक ढाई मंजिला मकान अचानक आग लग गई। आग बुझाने के लिए आगे आए और कड़ी मशक्कत के बाद चार कमरों को बचाया गया। जबकि दो कमरे पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गए हैं और इसमें रखा समान भी जल गया। आग के कारणों के पता नहीं चल सका है। अग्निशमन विभाग लारजी के कर्म चंद ने बताया कि रविवार सुबह करीब दस बजे के आसपास उन्हें सूचना मिली। सूचना मिलते ही विभाग के टीम वाहन के साथ मौके के  लिए रवाना हुआ और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू करने की कोशिश की है। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। उन्होंने कहा कि आग जवाहर सिंह निवासी बसाण गांव के छह कमरों के मकान में आग लगी थी। आग की घटना में करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है। जबकि छह कमरों के साथ लगते तीन-चार मकानों को भी बचाया गया है। कर्मचंद से अनुसार करीब 25 लाख की संपत्ति को बचाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें