फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ शरीर से होता स्वस्थ समाज का निर्माण: डॉ सुशील चंद्र शर्मा

विज्ञापन
आईटीआई शमशी में हुए अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। संवाद। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। स्वास्थ्य ही सर्वोपरी है। स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ शरीर का निर्माण होता है। इसलिए अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए जंक फूड से परहेज करें। इसके साथ ही संतुलित आहार लें, जिससे शरीर बीमारियों से बचा रहे। यह बात बुधवार को कुल्लू की आईटीआई शमशी में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने आईटीआई की करीब 200 प्रशिक्षु छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि किशोर अवस्था में उनके अंदर कई शारीरिक बदलाव होने लगते हैं। इनसे संबंधित किशोरियां कुल्लू सहित अन्य अस्पतालों में स्थापित पांच नई दिशा केंद्रों में जाकर परामर्श ले सकते हैं। जहां पर उनकी काउंसिलिंग की जाती है।
माहवारी के दौरान महिलाओं को सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अन्यथा कई बीमारियां लगने का खतरा रहता है। इसके साथ लड़कियों के भी नशे के मामले सामने आने लगे हैं। किशोरावस्था की उम्र बेहद नाजुक होती है। इसलिए नशे से दूर रहें। महिला को अपने स्वास्थ्य के लिए उचित खानपान का ध्यान रखना चाहिए। खाने में प्रोटीन, विटामिन युक्त पदार्थ शामिल करें। आयोडीन भी शरीर के लिए जरूरी है।
विज्ञापन

इसलिए भोजन में आयोडीन युक्त नमक शामिल करें। समाज में बेटियां ऊंचाईयां छू रही हैं। जब भी आगे बढ़ें तो अच्छी सोच के साथ आगे बढ़ें। वहीं आईटीआई शमशी के उपनिदेशक व प्रिंसीपल सुनील शर्मा ने कहा कि छात्राओं को कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य को लेकर जानकारी हासिल हुई है। इस दौरान समूह अनुदेशक आईटीआई शमशी युवराज ठाकुर, नवीन ठाकुर, पीटीआई विपिन चंदेल, कौशल्या देवी, दीपिका, कांता आदि मौजूद रहे।
सर्वाइकल की समस्या कैसे ठीक हो सकती है : सोनिया ठाकुर
आईटीआई प्रशिक्षु सोनिया ठाकुर ने सवाल किया कि सर्वाइकल को कैसे ठीक किया जा सकता है। जवाब देते हुए सीएमओ ने कहा कि सर्वाइकल एकदम से नहीं होता है। यह लंबे समय के बाद असर करता है। इसके लिए जरूरी है कि शारीरिक व्यायाम किया जाए। अधिक समस्या आने पर डॉक्टर की भी सलाह ली जा सकती है।
मानसिक तनाव से कैसे बाहर निकला जा सकता है : राधा देवी
आईटीआई प्रशिक्षु छात्रा राधा देवी ने कहा कि मानसिक तनाव से कैसे बाहर निकला जा सकता है। जिस पर सीएमओ ने कहा कि अकेलापन और किसी के साथ अपनी बात को साझा न करने सहित मानसिक तनाव के कारण हैं। इसके लिए जरूरी है कि अकेला न बैठें। मेडिटेशन करें और अपनी बात को किसी के साथ सांझा करें।
जंक फूड स्वास्थ्य के लिए हानिकारक : कुसुम
आईटीआई प्रशिक्षु छात्रा कुसुम ने कहा कि स्वास्थ्य के बारे में कार्यक्रम के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हुई है। जंक फूड स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। महिलाओं को स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए हमें हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इससे अनीमिया की शिकायत नहीं रहती है।
अपने आसपास लोगों को भी करेंगी जागरूक : निर्मला देवी
आईटीआई प्रशिक्षु छात्रा निर्मला देवी ने कहा कि कार्यक्रम से मिली स्वास्थ्य की जानकारी को वह अपने आसपास के लोगों से भी साझा करेंगी। इस तरह के कार्यक्रम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों और स्कूलों में भी करवाए जाने चाहिए, जिससे महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें