फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनुरंगशाला में दिखी नेपाली संस्कृति की झलक

विज्ञापन
मनाली में तीज उत्सव के दौरान डांस करती नेपाली महिलाएं संवाद
विज्ञापन
मनाली। ऐतिहासिक मनुरंगशाला में सोमवार को मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज नगर समिति मनाली की ओर से हरितालिका तीज समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

नेपाल मूल की महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। इस दौरान नेपाल में हाल ही में आई बाढ़ में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नेपाली संस्कृति की झलक देखने को मिली। विष्णु शर्मा, राधिका और संचिता तामांग ने बताया कि हरितालिका तीज नेपाली महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं पति की दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें