कुल्लू। दिवंगत प्रोफेसर श्याम लाल ठाकुर की 95वीं जयंती पर सात फरवरी को देवसदन सभागार में सुरों की महफिल सजेगी। शास्त्रीय संगीत पर कलाकार अपना जादू बिखरेंगे।
इस साल पश्चिम बंगाल के कोलकाता की प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका मनाली बोस अपना गायन प्रस्तुत करेंगी। प्रसिद्ध सितार वादक डॉ. हरविंद्र शर्मा सितार पर अपनी अंगुलियों का जादू बिखरेंगे।
श्याम संगीत सम्मेलन समिति की बैठक वीरवार को समिति के अध्यक्ष डॉ. सूरत ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि शास्त्रीय संगीत संध्या से संबंधित सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित विद्या सागर, रेणुका शर्मा, कोषाध्यक्ष निशांत गौतम, संगीता, प्रीति आदि उपस्थित रहे। संवाद