फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गाड़ागुशैणी में आज शुरू होगा मेला, 20 से अधिक देवी-देवता जुटेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। जिला कुल्लू और मंडी की सीमा से सटे गाड़ागुशैणी में शुक्रवार से पांच दिवसीय पारंपरिक मेला शुरू होगा। मेले में कुल्लू और मंडी जिलों के 20 से अधिक देवी-देवता शामिल होंगे।
विज्ञापन

यह मेला गाड़ागुशैणी की अधिष्ठात्री देवी जालपा माता के सम्मान में आयोजित किया जाता है। मेले में दूरदराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और लोग पहुंचेंगे। खरीदारी के लिए भी लोगों में खासा उत्साह देखने को मिलेगा। मेले में हिमाचल के अलावा अन्य राज्यों से आए व्यापारी विभिन्न प्रकार के उत्पादों की दुकानें सजाए हुए हैं।

दिन के समय देवी-देवताओं का मिलन और पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान होंगे। शाम और रात के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। इन कार्यक्रमों में प्रदेश के कई प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। पांच दिनों तक चलने वाले इस मेले में देवी-देवताओं के देवलू पारंपरिक पहाड़ी नाटी पेश करेंगे। साथ ही खेल प्रेमियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें