फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बिना अनुमति ही चल रही थी तुलगा के जंगल में डीजे पार्टी

Thu, 25 Sep 2025 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

कुल्लू के तुलगा जंगल में बिना अनुमति के डीजे पार्टी आयोजित की गई, जिसमें अधिकांश इस्राइल के नागरिक शामिल थे। पुलिस ने छापा मारकर पार्टी बंद करवाई और साउंड सिस्टम जब्त किया। स्थानीय लोगों ने पुलिस कार्रवाई की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयोजक ने गुपचुप तरीके से करवाया आयोजन, जोर-जोर से बज रहा था संगीत
विज्ञापन

इस्राइल के नागरिक हैं पार्टी में शामिल ज्यादातार लोग, मना रहे थे नववर्ष का जश्न

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। तुलगा के जंगल में बिना अनुमति ही डीजे पार्टी चल रही थी। इसके लिए आयोजक की ओर से किसी तरह की अनुमति नहीं ली गई थी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर पार्टियों की अनुमति पुलिस की ओर से बंद की गई है।
बावजूद इसके आरोपी ने गुपचुप तरीके से पार्टी का आयोजन किया। जोर-जोर से संगीत बजाया जा रहा था। पुलिस की सख्ती के बाद यह पार्टी बंद हुई।
हैरान करने वाली बात यह है कि इस डीजे पार्टी में इस्राइल के नागरिक ज्यादा थे। बताया जा रहा है कि इस्राइल का नववर्ष 22 सितंबर से शुरू होता है। ऐसे में यहां विदेशी नागरिकों का जश्न डीजे पार्टी के नाम पर खूब चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि तुलगा में जंगल में चल रही में डीजे पार्टी पर पुलिस ने छापा मारा था। पुलिस ने साउंड सिस्टम को जब्त भी किया है। पार्वती घाटी में इस तरह की पार्टियों के माध्यम से कई कारोबारी पर्यटकों को एकत्रित करते हैं। पार्टी में नशा भी खूब चलता है। लोगों ने कुल्लू पुलिस की कार्रवाई को सराहा है। एएसपी संजीव चौहान ने कहा कि बिना अनुमति पार्टी करवाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें