फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नग्गर में साहसिक पर्यटन के लिए बनेगा साइकिल ट्रैक

Sun, 25 May 2025 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
वादियों में पर्यटक और साइकिलिस्ट लेंगे पाएंगे लुत्फ
विज्ञापन

हरी-भरी पडाड़ियों में आठ से दस किमी का रहेगा ट्रैक

संवाद न्यूज एजेंसी
नग्गर (कुल्लू)। धरोहर गांव नग्गर में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए साइकिल ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। यह ट्रैक करीब आठ से दस किलोमीटर लंबा रहेगा। साइकिल ट्रैक के बनने से साहसिक पर्यटन प्रेमियों और साइकिलिस्ट लुत्फ उठा पाएंगे।
विज्ञापन

नग्गर की हरी-भरी वादियों में साइकिल ट्रैक बनाने का निर्णय नग्गर टूरिज्म डवलपमेंट सोसायटी और स्थानीय कारोबारियों ने मिलकर लिया है। इससे पर्यटन कारोबार को पंख लगने की उम्मीद है। गौर रहे कि नग्गर में देश के साथ विदेशी पर्यटक भी अधिक संख्या में पहुंचते हैं, जिन्हें ट्रैकिंग का शौक रहता है। ऐसे में साइकिल ट्रैक बनने से पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने के कयास लगाए जा रहे हैं। स्थानीय पर्यटन कारोबारी राजेंद्र शर्मा, चंदन शर्मा, उज्जवल कायस्था और दलीप सिंह ने बताया कि साइकिल ट्रैक बनने से साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के द्वार भी खुलेंगे। नग्गर टूरिज्म डेवलपमेंट सोसायटी के अध्यक्ष संत कुमार शर्मा ने कहा कि नग्गर में साइकिल ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। यह ट्रैक नग्गर से नग्गर कैसल, माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर, ठावा, नग्गर डेरु, तिलाशानी होते हुए वापस नग्गर तक तैयार किया जाएगा। इससे युवाओं की ऊर्जा भी सही जगह उपयोग होगी और वे नशे से भी दूर रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें