फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराणा में दरवाजे तोड़कर घरों में घुसे भालू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू/आनी। आनी खंड के कराणा गांव में शुक्रवार रात भालुओं ने चार रिहाइशी मकानों के दरवाजे तोड़ डाले। यहीं नहीं, घरों में रखे सेब को भी भालू चट कर गए। हालांकि, लोगों के जाग जाने और आसपास के क्षेत्रों में लाइट ऑन होने से भालू भाग खड़े हुए। इधर, भालुओं के आतंक से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि भालुओं को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जाएं।
विज्ञापन

प्रभावित ज्ञान चंद शर्मा, हेम राज, भोवन देव शर्मा और जन्म देव शर्मा ने बताया कि रात को उनके घरों के कमरे में भालू घुस आए, जिससे वे पूरी तरह दहशत में हैं। उन्होंने कहा कि वे इन्हीं घरों में रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाग्य ने साथ दिया कि जिन कमरों में भालू घुसे, उनमें कोई भी सोया नहीं था, नहीं तो उसे भी भालू अपना शिकार बना लेता। लोगों ने वन विभाग से मांग उठाई है कि उन्हें इन भालुओं के आतंक से बचाया जाए और इन्हें पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए। इसके बारे में वन विभाग के डीएफ ओ लूहरी आरके भल्ला ने समस्त लोगों से अपील की है कि जंगलों को आग लगने से बचाएं, क्योंकि जंगलों में आग लगने के कारण जंगली जानवर शहर की ओर भाग रहे हैं, जो लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें