फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांगरीबाग में गहराया जल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। वामतट पर स्थित शांगरीबाग में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। बार-बार विभाग से शिकायत करने के बावजूद लोगों की समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। अब लोगों की समस्या का समाधान करवाने के लिए मार्क्सवादी भी लोगों के साथ हो लिए हैं। लोगों ने साफ कर दिया है कि अगर समय रहते पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। वहीं, मार्क्सवादी पार्टी ने दो टूक कहा है कि लोगों की समस्या को लेकर वे हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। लोगों का कहना है कि शांगरीबाग में दोनों हैंडपंप छह माह से बंद पडे़ हैं। वहीं, नलों में भी नाममात्र पानी ही आ रहा है। इसके चलते यहां के ढाबा चालकों, दुकानदारों समेत यहां आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य एवं जिला सचिव होतम सिंह सौंखला ने बताया कि रामशिला के शांगरीबाग में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को सदस्यता अभियान चलाया गया। पार्टी की खराहल इकाई के सचिव बुद्धि सिंह ने कहा कि दुकानदारों का प्रतिनिधिमंडल सीटू कार्यकर्ताओं के साथ 24 नवंबर को अधिशासी अभियंता से मिलेगा। पार्टी के जिला कमेटी सदस्य सर चंद ठाकुर ने कहा कि अगर शांगरीबाग में पानी की समस्या हल नहीं हुई तो मार्क्सवादी पार्टी क्षेत्र के लोगों के साथ मिल कर विभाग का घेराव करेगी। इस दौरान पार्टी के सचिवालय सदस्य राजेश ठाकुर, भूप सिंह भंडारी, मोती राम कटवाल, अनिल कुमार, खेम चंद, कुल्लू ब्लाक कमेटी सदस्य रामराज महंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें