फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डैम के अंदर ही बना दी डंपिंग साइट

विज्ञापन
विज्ञापन
जरी (कुल्लू)। एवरेस्ट मलणा-2 का डैम कभी भी कहर बरपा सकता है। वजह, परियोजना प्रबंधन ने डैम से निकलने वाले मलबे को डैम के अंदर ही अंतिम छोर में डपिंग साइट नंबर दो में डंप कर दिया है। इससे दरारें पड़ने पर कभी भी तबाही हो सकती है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मलाणा नदी के मुहाने पर पानी के बहाव को रोककर एवरेस्ट पावर चरण-2 में सौ मेगावाट का प्रोजेक्ट बनाया गया है। इसमें तीन किलोमीटर लंबी टनल से पानी निकालकर विद्युत उत्पादन किया जा रहा है, लेकिन मलाणा नदी कभी भी तबाही मचा सकती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक तबाही के लिए मलाणा की नदी विख्यात है। तीन महीने पूर्व परियोजना के जर्जर शॉफ्ट में रॉक खिसकने से एडिट फटने के कारण तबाही मच गई थी। चूंकि, यह डैम मलाणा नदी के मुहाने पर बना है। वहीं, डैम से निकलने वाले मलबे को डैम के अंदर ही अंतिम छोर में डंपिंग साइट नंबर दो में डंप किया गया है, जिसमें दरारें आ चुकी हैं। इसके फटने से दूसरे प्रोजेक्टों को भी नुकसान हो सकता है। स्थानीय लोगों दोत राम, महिंद्र सिंह, तारा चंद, हेमंत कुमार आदि ने बताया कि मलाणा पॉवर परियोजना-2 का डैम बनाते समय अनियमितता बरती गई थी। वहीं, क्वालिटी का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट में कई जगह लीकेज, शॉफ्ट में रॉक खिसकने तथा एडिट-3 इसका उदाहरण हैं। एवरेस्ट पॉवर मलाणा-2 के महाप्रबंधक दिनेश सिंह ने बताया कि प्रोजेक्ट के कार्य में कोई अनियमितता नहीं बरती गई है। उन्होंने कहा कि सभी चीजाें का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें