कुल्लू। पुलिस थाना निरमंड में ढाबे से अबैध शराब पकड़ने का मामला सामने आया है। निरमंड के गांव बदारी के एक ढाबा मालिक से पुलिस ने 15 लीटर देसी तथा चार बोतलें अंग्रेजी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जब पुलिस ने निरमंड के बदारी गांव के ढाबे में छापा मारा तो वहां 15 लीटर देसी और चार बोतलें अंग्रेजी शराब की पकड़ीं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी जगत राम बदारी गांव का है। आरोपी का गांव में एक ढाबा है। उधर, इस मामले को लेकर डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने ढाबा मालिक को अवैध शराब के साथ पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 39 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। नशे के कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी।