फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद पहुंच रहे कूड़ा उठाने

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। नगर परिषद के वार्ड नंबर छह का हाल भी अन्य वार्डों से अलग नहीं है। यहां भी लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। हालत यह है कि हर ओर गंदगी ही गंदगी फैली है। डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी भी तीन दिन बाद पहुंच रहे हैं। जबकि, निकासी नालियों का गंदा पानी ब्यास नदी में डाला जा रहा है। हालांकि, लोगों ने नगर परिषद से इसके बारे में कई बार शिकायत की लेकिन हालत यह है कि यहां सुनने को कोई तैयार ही नहीं है।
विज्ञापन

अब तो हालत ऐसी हो गई है कि नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर-6 (खोड़ी रोपा) के लोगों को शौचालय, पार्किंग और शहर का गंदा पानी साफ नदी में डालने जैसी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। यहां कारोबार कर रहे व्यापारियों के अलावा यहां आने वाले आम लोगों का कहना है कि उन्हें शौचालय के लिए अपना वार्ड छोड़ दूसरे वार्ड में जाना पड़ रहा है। कूड़ा उठाने वालों ने अपनी मर्जी से ही कूड़ा उठाने के दाम 50 रुपये से सौ रुपये कर दिया है।
इसके अलावा लोअर ढालपुर के नो एंट्री जोन में गाड़ियों के चलने से भी लोगों में हादसे का खतरा हर समय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां गाड़ी खड़ी करने पर 2500 रुपये चालान का प्रावधान है, लेकिन पुलिस यहां कोई कार्रवाई नहीं करती है।
विज्ञापन

मनीष ठाकुर, हरीश खन्ना और संजय गुप्ता का कहना है कि कूड़े के कारण फैली गंदगी से निकलने वाला गंदा पानी नदी में फेंका जा रहा है। इससे नदी का स्वच्छ जल प्रदूषित हो रहा है।
रितेश कायस्था, अजय प्रताप राजा तथा राजेश वशिष्ठ का कहना है कि खोड़ी रोपा वार्ड में वाहनों की अधिकता से पार्किंग की समस्या बहुत ज्यादा आती है। इन लोगों ने नप से मांग की है कि यहां पेश आ रही समस्या का जल्द समाधान किया जाए।

क्या कहना है पार्षद का
नप के पार्षद टेहल सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर-6 में 1 करोड़ 10 लाख से पार्किंग बनाई जा रही है,और कूड़ा उठाने वालों की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शौचालय बनाने के लिए वे जनता से सहयोग की अपील करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें