फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये के गहने समेट ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। देवभूमि कुल्लू में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं। बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं से कुल्लू के लोग सहमे हुए हैं। अपने खून पसीने की चोखी कमाई की सुरक्षा को लेकर लोग अब चिंतित हैं। कुल्लू में अब तक अज्ञात चोर करोड़ों रुपये के आभूषणों और नगदी पर हाथ साफ कर चुके हैं। पिछले दिन आनी के लुहरी मंदिर की दीवार तोड़कर चोर लाखों रुपये के छतर और मूर्तियां ले गए थे। ताजा मामले में चोर कटर्राइं में दिन दिहाड़े सेंध लगाकर लाखों रुपये के आभूषण समेट कर ले गए हैं। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्जकर चोरों की धड़पकड़ को प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कृषि विभाग कटराईं में तैनात महिला कर्मचारी चीत्रू देवी शर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि जब वह ड्यूटी पर थीं तो उसी दौरान चोरों ने उसके क्वार्टर में सेंध लगाकर लाखों रुपये के सोने के आभूषण उड़ा लिए। पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा है कि जब वह क्वार्टर पहुंची तो दरवाजा खुला पड़ा था तथा घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था। अलमारी खोली तो उसमें से पांच तोले सोने का चंद्रहार, सोने के छह टॉप्स और एक अंगूठी सहित अन्य आभूषण गायब थे। इनकी कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। बताया कि चोरों की धड़पकड़ के लिए जाल बिछा दिया है। चोर जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें