फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रार्थना सभा में मिलेगी नैतिक शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला की उच्च पाठशालाओं में अब बच्चों को निशुल्क नैतिक शिक्षा (मोरल एजूकेशन) का ज्ञान बांटा जाएगा। बच्चों को नैतिक शिक्षा प्रार्थना सभाओं के वक्त दी जाएगी। कुल्लू की मानव उत्थान सेवा समिति ने इस बाबत कवायद शुरू कर दी है। मई के पहले हफ्ते से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भुंतर से इसकी शुरुआत होगी। इस स्तर पर समिति जिला के अन्य सभी उच्च विद्यालयों में जाकर निशुल्क तौर पर नैतिक शिक्षा (मोरल एजूकेशन) देगी। मानव उत्थान सेवा समिति के सदस्य रूप सिंह ने इसकी पुष्टि की है। इसमें बच्चों को नशे से दूर रहने के साथ शरीर के विकास बारे भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

स्कूलों में नैतिक शिक्षा की अलख जगाने के लिए डीसी शरभ नेगी ने अनुमति प्रदान कर दी है। अनुमति मिलने के बाद समिति सक्रिय भी हो गई और मई माह में किन-किन स्कूलाें में अभियान चलाया जाएगा, इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। रूप सिंह के मुताबिक मई के पहले सप्ताह के वीरवार को इसका शुभारंभ वरिष्ठ पाठशाला भुंतर से होगा। इसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बजौरा, मौहल, ढालपुर स्थित छात्र स्कूल के अलावा कन्या पाठशाला सुल्तानपुर में नैतिक शिक्षा (मोरल एजूकेशन) का ज्ञान छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा। उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में तैनात अधीक्षक एलआर गुलशन ने कहा कि यह शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय कदम है। नैतिक शिक्षा के प्रचार प्रसार से बच्चों को प्रदेश, देश, दुनिया और अन्य सामाजिक गतिविधियों का ज्ञान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें