फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल कारोबार में अस्सी फीसदी गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली समेत कुल्लू जिला में इन दिनों पर्यटकों की आमद नाममात्र रह गई है। स्पेशल डिस्काउंट और विशेष पैकेज भी पर्यटकों को खींचने में फिलहाल नाकाम साबित हो रहे हैं। पर्यटन व्यवसायियों का कहना है कि पर्यटन नगरी मनाली में दशहरे और दीपावली के समय पर्यटकों की काफी आवाजाही रहती थी लेकिन इस बार दोनों उत्सव बेरौनक ही साबित हुए।
विज्ञापन

होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप ठाकुर कहना है कि इन दिनों कुल्लू-मनाली के पर्यटन व्यवसायी मंदी की मार झेल रहे हैं। अधिकतर होटलों में 80 प्रतिशत से अधिक कमरे खाली चल रहे हैं। कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। प्रदेश में सुविधाओं की कमी के चलते अधिकतर पर्यटक जम्मू-कश्मीर का रुख कर रहे हैं। प्रदेश के होटल कारोबारियों पर लग्जरी टैक्स भी थोप रखा है। वहीं जम्मू-कश्मीर के व्यवासायियों से यह टैक्स नहीं लिया जाता।
प्रदेश की सड़कों की खस्ता हालत और हवाई सेवा शुरू न होने से भी पर्यटक यहां का रुख नहीं कर रहे। होटल व्यवसायी रोहित शर्मा, प्रताप ठाकुर, रवि ठाकुर, गजेंद्र ठाकुर, विजय गुप्ता और रमेश का कहना है कि दशहरा और दीपावली पर तो धंधा मंदा ही रहा अब उन्हें क्रिसमस और न्यू ईयर से आस है।
विज्ञापन

एचपीटीडीसी के सहायक महाप्रबंधक मोहन शर्मा ने बताया कि इन दिनों पर्यटन निगम के होटलों में 40 प्रतिशत आक्युपेंशी है। निगम के होटलों में 20 से 25 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा कई विशेष पैकेज भी पर्यटकों को सुविधा अनुसार दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें