फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जमा दो में कंपार्टमेंट वाले छात्रों को कालेज में प्रवेश न देने से खफा एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कुल्लू कालेज में प्रदर्शन किया। कालेज इकाई अध्यक्ष दीक्षित का कहना है कि जमा दो में कंपार्टमेंट आने वाले छात्रों को कालेज में प्रवेश न दिए जाने से उनके भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। कहा कि एबीवीपी हमेशा छात्र हित से जुड़े मुद्दों को उठाती आई है। यदि विवि प्रशासन ने शीघ्र ही कंपार्टमेंट वाले छात्रों को कालेज में प्रवेश देने का फैसला नहीं लिया तो एबीवीपी अपने आंदोलन को और उग्र करेगी।
विज्ञापन

इकाई अध्यक्ष ने कहा कि इसके अलावा एबीवीपी ने कालेज प्रशासन से छात्रों की सुविधाओं को लेकर जुड़े कई मुद्दों को भी शीघ्र हल करने की मांग की है। इस प्रदर्शन में इकाई सचिव अनिश, सिद्धार्थ, अर्जुन, राजकुमार, राज सोनी, काविश, रूपेंद्र, अजय, दीपा, कविता और शशि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें