फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित होगा व्यास की लहरों में रोमांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। व्यास की लहरों में रोमांच अब सुरक्षित हो जाएगा। नियमों पर ताक पर रखकर यदि कोई रिवर राफ्टिंग करवाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से राफ्टिंग साइटों पर ब्लैक प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं, जहां रेस्क्यू पोस्ट खोले जाएंगे। इंटरनेशनल राफ्टिंग फेडरेशन ने इसके लिए रणनीति बनाई है। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। प्रशासन ने भी इसके साफ संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

कुल्लू में रायसन, बबेली और पिरड़ी साइटों पर राफ्टिंग हो रही है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान इस रोमांचक खेल के दौरान सैलानियों संघ कुछ हादसे भी हुए हैं। पिछले साल भी दो सैलानियों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। ऐसे हादसों से बचने के लिए सैलानियों को सुरक्षित राफ्टिंग करवाना बेहद जरूरी है। इसके लिए प्रशासन और राफ्टिंग ऐसोसिएशन ने योजना तैयार कर ली है। प्रशासन के अनुसार नियमानुसार राफ्टिंग सूर्य उदय से पहले और सूर्य अस्त के बाद नहीं करवाई जा सकती है। राफ्टिंग पर ओवर लोडिंग करना भी कानूनी अपराध है, किंतु कई बार राफ्ट संचालक नियम तोड़ देते हैं, जो हादसों की वजह बन जाती है। राफ्टिंग एसोसिएशन के प्रदेश कोआर्डिनेटर नवनीत सूद ने बताया कि सुरक्षित राफ्टिंग करवाने पर जोर दिया जा रहा है। पिरड़ी साइट पर लगभग तीन ब्लैक प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं, जहां रेस्क्यू पोस्टें खोली जाएंगी। जो नियम तोड़ कर राफ्टिंग करवाएंगे, उनके खिलाफ करवाई की जाएगी।
एसडीएम मनाली एवं जिला पर्यटन अधिकारी बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि राफ्टिंग करवाने में नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सीजन में प्रशासन की इस पर पूरी नजर रहेगी। एसोसिएशन का रेस्क्यू पोस्ट खोलने का फैसला सराहनीय है। प्रशासन इसमें अपना हर संभव सहयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें