कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रायसन में आयोजित समारोह में बच्चों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए छात्रों को जिम्मेवारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य टशी अंगमो भापा ने की। प्रधानाचार्य टशी अंगमों ने सभी लीडरों को बैज पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में महेंद्र कुमार और यमुना को एनएसएस लीडर, भीम सिंह और अश्वनी ठाकुर को स्काउट एंड गाइड लीडर और कर्ण, यमुना, चंद्र किरण तथा सुरेंद्र को स्पोर्ट्स लीडर चुना गया।
इस अवसर पर विद्यालय को सुभाष सदन, इंदिरा सदन, नेहरू सदन, लक्ष्मी सदन, गांधी सदन और भगत सिंह सदन में बांटा गया। इसमें तनुज प्रकाश और रीता को सुभाष सदन, देवेंद्र कुमार और दीपिका को इंदिरा हाउस, मोहर सिंह और दीपांजलि को नेहरू हाउस, सौरव ठाकुर और यमुना को लक्ष्मी हाउस, भीम सिंह और प्रितिका को गांधी हाउस, नीतेश और पल्लवी महेरा को भगत सिंह हाउस की कमान सौंपी गई। इसके अलावा स्कूल में कक्षा लीडर का भी चुनाव किया गया। प्रधानाचार्य टशी अंगमो भापा ने बताया कि माह में चार दिन स्कूल में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं होती हैं। यह सदन के अनुसार कक्षा के हिसाब से आयोजित की जाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का विकास होता है।