फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और एसपी कुल्लू के हाथ जड़ दी हथकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अचानक अपने हाथ में हथकड़ी देख पुलिस अधीक्षक कुल्लू अशोक कुमार चकित हो गए। बडे़-बडे़ शातिर अपराधियों को सलाखाें के पीछे डालने वाले एसपी अशोक कुमार को जादूगर शंकर सम्राट ने कुछ पल के लिए हथकड़ी लगा दी। सोमवार को जादूगर शंकर सम्राट ने जादूगरी से सभी को हैरत में डाल दिया। दर्शकों के बीच से लड़की को हवा में उड़ाना, जादू से लड़की के दो फाड़ करना, सीर को धड़ से अलग करना और स्वयं हवा में उड़ने सहित कई करतब दिखाकर जादूगर शंकर सम्राट ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। कैलाश थियेटर कुल्लू में सोमवार को आयोजित शो में एसपी कुल्लू अशोक कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने दीप जलाकर शो का शुभारंभ किया। सबसे तेज गति का जादू इंद्रजाल दिखाने के बाद एसपी साहब को मंच पर बुलाया। एसपी साहब ने मंच पर पहुंचकर जादूगर शंकर से हाथ मिलाया तभी एक विचित्र जादुई घटना घटी। पलक झपकते एसपी अशोक कुमार के हाथ में हथकड़ी लग गई। जादूगर शंकर के मीडिया प्रभारी मदन भारती ने बताया कि 6 सालों के लंबे अंतराल के बाद कुल्लू में विश्व स्तरीय पारिवारिक इंद्रजाल शो लेकर आए जादूगर सम्राट शंकर के शो में भीड़ बढ़ती जा रही है। दर्शकाें की सुविधा के लिए एडवांस टिकट बुकिंग और स्कूलों के लिए स्पेशल शो शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें