फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुभू टनल निर्माण की पहली सीढ़ी में बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
भल्यानी (कुल्लू)। ब्रिटिश साम्राज्य में कुल्लू और लाहौल-स्पीति को मैदानी इलाकों से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण कार्य लटक गया है। भुभू जोत से निकलने वाली टनल की पहली सीढ़ी कुल्लू- शिल्बधाणी सड़क का कार्य केंद्रीय पर्यावरण टीम के इंस्पेक्शन न करने से शुरू नहीं हो पा रहा। हालांकि, लोनिवि के पास इस सड़क के लिए बजट पहुंच चुका है। दो महीने पहले सड़क निर्माण के लिए टेंडर भी आमंत्रित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की चंडीगढ़ की टीम ने इंस्पेक्शन करना है। टीम की रिपोर्ट के बाद ही सड़क निर्माण को हरी झंडी मिल सकेगी। लेकिन, टीम के न आने से मामला लटका है। कुल्लू और जोगिंद्रनगर की दूरियां पाटने वाली सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कुल्लू-शिल्हबधाणी सड़क का निर्माण कार्य लटकने से क्षेत्रवासियों में सरकार और विभाग के प्रति रोष है। सड़क निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत हुआ है। तेलंग तक सड़क बनने के बाद भुभू जोत से टनल निकालकर शिल्बधाणी होते हुए जोगिंद्रनगर से सड़क जुड़ जाएगी। इससे कुल्लू और जोगिंद्रनगर की दूरी 70 किलोमीटर कम होगी। ग्रामीण दिले राम, राजनाथ, रामपाल, हरि राम और अमर नाथ ने बताया कि बजट होने के बावजूद सड़क का कार्य लटकना चिंताजनक है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक चौहान ने बताया कि इस सिलसिले में वह आज ही चंडीगढ़ से लौटे हैं। केंद्रीय टीम से उन्होंने जल्द से जल्द इंस्पेक्शन करने की सिफारिश की है। इसके बाद कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें