फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौहल में गूंजा इचक दाना मिचक दाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मौहल (कुल्लू)। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर ट्रिनिटी स्कूल मौहल ने 22वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेशकर वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम का आगाज श्रिया, शबनम, मृणालिनि, मोनिका, रिदिमा और मेघना ने सरस्वती वंदना से किया। इसके बाद प्रेप ए-बी के बच्चों ने बाल गीत प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन

केजी-ए की स्वस्ति एंड पार्टी ने इचक दाना मिचक दाना गाना गाया। इसके बाद केजी-बी और सी के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। प्रथम ए के बच्चों ने वोे लड़की है कहां... पर डांस किया। प्रथम बी का हवा हवा नृत्य भी सराहनीय रहा। कक्षा दूसरी - ए और बी के बच्चों ने भी डांस किया। कक्षा आठ, नौ और दसवीं के छात्रों ने हिंदी नाटक पेश किया। इसमें निकेत, दिनेश, सीमा, मुकुल, उत्कर्ष, विक्रांत और दिव्य मोहन ने दमदार अभिनय किया। मुसद्दी लाल गवाह और जैसे को तैसा नाटकों के जरिये बच्चों ने सामाजिक समस्याओं को दर्शकों के समक्ष रखा।
कक्षा छह के बच्चों ने नेपाली डांस किया। इसमें आदर्श, अभय, हर्षा, हिमालिका और उनके साथियों ने भाग लिया।
कक्षा सात के बच्चों ने राजस्थानी गीत होलिया में उड़े रे गुलाल पर नृत्य किया। कक्षा आठ के पीयूष, ज्योति और उनके साथियों ने महासू नाटी पेश की। इसके बाद सीमा, हिमानी, रचना, नंदिता, कुनाल, विजेंदर, वैशाली और हेमंत ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। प्रिंसिपल आरपी सिंह ने कहा कि स्कूल हर वर्ष बुद्ध पूर्णिमा को स्थापना दिवस मनाता है। उन्होंने अभिभावकों और मेहमानों का यहां आने के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें