मणिकर्ण (कुल्लू)। मणिकर्ण घाटी में पुलिस ने दो मामलों में दो विदेशी पर्यटकोें को चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस ने दोनों विदेशियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को काथका चौकी के समीप पुलिस दल ने शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका तो इजराइल मूल के बरलाग के पास से 147 ग्राम चरस और 0.029 ग्राम का एक अन्य नशीला पदार्थ बरामद किया गया। एक अन्य मामले में इटालियन मूल के एनोटोनिया रोसोनी को पुलिस टीम ने कसोल के समीप 20 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। एएसपी संदीप बताया कि पुलिस ने दोनों विदेशी आरोपियों को चरस के साथ रगें हाथों पकड़ा है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।