फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के पर्यटक की होटल में संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मणिकर्ण (कुल्लू)। मणिकर्ण में सैर सपाटे को आए एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई है। हरियाणा से कुछ दिन पहले ही कसोल पहुंचा युवक एक निजी होटल में ठहरा था। सुबह देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो होटल संचालकों को शक हुआ। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे दी। पुलिस की मौजूदगी में जब दरवाजा खोला गया तो पर्यटक भीतर कमरे में मृत पाया गया। अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने भादंसं की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पर्यटक के कमरे से उसने जहरीला पदार्थ भी बरामद किया है। ऐसे में कयास यह भी लगाया जा रहा है कहीं पर्यटक ने जहरीला पदार्थ तो नहीं निगला था।
जानकारी के अनुसार हुक्म राम ने पर्यटक की मौत की सूचना पुलिस को दी। पुलिस दल ने मौके पर पहुंच कर हरियाणा के बहादुरगढ़ के नेहरू पार्क निवासी अनुज अय्या के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को इसकी सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है। एएसपी संदीप धवल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। केस को देखते हुए पुलिस ने कमरे की वीडियोग्राफी भी की गई है। मौत के कारणों का पता तो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें