फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनाना उद्देश्य : चौहान

विज्ञापन
भुट्टिको में हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट प्रशिक्षण के दौरान निरिक्षण करते हुए।-डीपीआरओ
विज्ञापन
कुल्लू। फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के अंतर्गत खंड परियोजना प्रबंधन इकाई कुल्लू ने आजीविका गतिविधियों के तहत भुट्टिको में साढ़े चार माह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस बुनकर एवं हस्तशिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हुआ। इसमें 21 प्रतिभागियों को बुनकर और हस्तशिल्प से संबंधित आधुनिक तकनीकों और व्यावहारिक कौशल का प्रशिक्षण दिया। समापन समारोह में परियोजना निदेशक डॉ. सुनील चौहान मुख्यातिथि रहे, जबकि भुट्टिको के चेयरमैन एवं पूर्व बागवानी मंत्री सत्यप्रकाश ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

डॉ. सुनील चौहान ने कहा कि फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के नए अवसर सृजित करना तथा युवाओं और महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि बुनकर और हस्तशिल्प हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इन्हें आधुनिक तकनीकों व बाजार से जोड़कर बेहतर आय के अवसर पैदा किए जा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें