केलांग में नवनिर्वाचित प्रधान-उपप्रधानों की शपथ समारोह में पहुंचे उप मुख्य सचेतक एवं विधायक शा
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला मुख्यालय केलांग में सोमवार को नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों और उपप्रधानों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उप मुख्य सचेतक एवं विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने नवनिर्वाचित जिले के 92 प्रधानों और उपप्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
पठानिया ने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओ से चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का उल्लेख किया।
कहा कि इन अभियानों की सफलता पंचायतों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग पर निर्भर करती है। सरकार की ओर से निर्विरोध चुनी गई पंचायतों को विकास कार्यों के लिए 25 लाख रुपये की विशेष प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। इस अवसर पर लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा, उपायुक्त किरण भड़ाना, जिला कांग्रेस समिति अध्यक्ष दोरजे लारजे और खंड विकास अधिकारी विवेक गुलेरिया मौजूद रहे। संवाद