फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में कौशल प्रशिक्षण के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी में शिक्षा व कौशल प्रशिक्षण के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। एक संस्थान के नाम पर कुछ शातिर होटल मालिकों से स्टाफ को खाद्य सुरक्षा संबंधी ट्रेनिंग के लिए उनके संस्थान में भेजने को कह रहे हैं। इसके एवज में होटल मालिकों से फीस भी वसूली जा रही है।
विज्ञापन

ठगी की भनक लगते ही मनाली होटल एसोसिएशन ने अपने सदस्यों को आगाह किया है कि इस तरह के शातिरों के झांसे में न आएं। मनाली में जिला कुल्लू के करीब 80 फीसदी होटल चल रहे इनमें सैकड़ों लोग बतौर स्टाफ काम कर रहे हैं। मनाली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने कहा कि मनाली होटल एसोसिएशन के कुछ सदस्यों ने उन्हें बताया कि शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण के नाम पर कुछ लोग होटल में काम कर रह स्टाफ को खाद्य सुरक्षा संबंधी ट्रेनिंग को लेकर उनके संस्थान में भेजने की बात कर रहे हैं। उधर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुल्लू बबीता टंडन ने कहा कि विभाग की ओर से ऐसे किसी व्यक्ति और संस्था को ट्रेनिंग संबंधित नियुक्त नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि लोग किसी भी शातिरों के झांसे में न आएं। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस के पास ऐसी कोई भी शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें