फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात के समय कुल्लू-मनाली सड़क पर न करें सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू से मनाली के बीच रात के समय आवाजाही न करने को लेकर जिला प्रशासन ने सलाह दी हैं। जिला में लगातार मौसम के खराब होने से प्रशासन ने सतर्क रहने को कहा है। कुल्लू-मनाली के बीच फोरलेन का काम चलने से यहां पहाड़ों से भारी मात्रा में भूस्खलन और चट्टानें खिसकने का दौर जारी है। रविवार को भी जगह-जगह पत्थर गिरने से जाम लगा रहा।
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली में पहले भी दो दिनों तक वाहनों की सेवा के लिए पूरी तरह से बंद रहा और कई वाहनों पर पत्थर और पेड़ भी गिरे हैं। ऐसे में एहतियात के तौर पर आम लोगों और सैलानियों की सुरक्षा को देखते हुए शाम ढलने के बाद सुबह तक कुल्लू-मनाली के बीच आवाजाही नहीं करने को कहा है। वोल्वो के साथ एचआरटीसी सेवा भी यह एडवायजरी लागू होगी। उधर, रविवार को कुल्लू में मौसम का रुख फिर बदल गया है। रोहतांग दर्रा के साथ जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी हुई है। मूसलाधार बारिश से अभी भी जिला में 40 सड़कें बंद चल रही हैं। भूस्खलन सेेएनएच-305 के साथ कई मुख्य व संपर्क मार्ग बंद पड़े हैं। बारिश ने आईपीएच विभाग को भी बड़ा झटका दिया था। शहर के कई इलाकों में लोगों को तीसरे दिन पानी मिला है। भूस्खलन से 20 पानी की स्कीमें और 50 से अधिक ट्रांसफार्मर बंद हैं। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने संबंधित विभाग को दो दिन के भीतर रिस्टोर करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने अगले कुछ और दिनों तक बारिश होने की चेतावनी दी है। ऐसे में कुल्लू-मनाली के बीच वाहनों की आवाजाही को देखते हुए एक सप्ताह तक के लिए एडवायजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि आमजन और सैलानी देर शाम के बाद आवाजाही न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें