फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों में दहशत, रात भर नहीं सो पा रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सैंज (कुल्लू)। जिला कुल्लू के सैंज में चल रही 100 मेगावाट जल विद्युत परियोजना सिउंड टनल में पानी का रिसाव जारी है। टनल से पानी का रिसाव रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में परियोजना प्रबंधन में मामले को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों ने समय पर समस्या का हल न करने का आरोप लगाया है। साथ ही कंपनी प्रबंधन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। टनल का रिसाव अब धीरे-धीरे ग्रामीणों के लिए खतरा बनता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

टनल रिसाव के कारण लोग रात भर नहीं सो पा रहे। ग्रामीणों ने चेताया है कि टनल से हो रहे रिसाव को यदि जल्द बंद नहीं किया गया तो कंपनी प्रबंधन का घेराव करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। ग्रामीण ज्ञान चंद, हीरा लाल और नंत राम ने कहा कि टनल से पिछले दस दिन से लगातार पानी रिसाव हो रहा है। अब पहले से अधिक मात्रा में पानी आ रहा है। इससे ग्रामीणों की भूमि को काफी नुकसान पहुंचा है। अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो पहाड़ी दरक सकती है। कंपनी के अधिकारी पानी को बंद करने का सिर्फ आश्वासन देकर अपना पल्लू झाड़ रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि मामले में तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाए। उधर, इस मामले को लेकर एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज ने कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच शुरू की जा रही है। प्रोजेक्ट प्रबंधन को आदेश जारी किए गए हैं कि जल्द टनल से निकलने वाला पानी बंद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें