फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर रहेगी सीसीटीवी से नजर

विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू के 102 परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर दिए गए हैं। दो परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही यहां पर परीक्षा केंद्र स्थापित कर दिए जाएंगे। ऐसे में जिले के 104 परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी की नजर रहेगी।
विज्ञापन

कुल्लू के सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी की निगरानी से नकल पर शिकंजा रहेेगा। जिला में यह पहली बार होगा कि सभी केंद्र सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगे। इसके साथ ही जिला में दो परीक्षा केंद्र ऐसे भी रहेंगे, जहां पर महिला स्टाफ तैनात रहेगा। परीक्षा नियंत्रक से लेकर छोटे स्टाफ तक यहां महिला कर्मचारी ही होंगी। भुंतर और कटराईं के परीक्षा केंद्र का इसके लिए चयन किया गया है। गौर रहे कि परीक्षाओं की तैयारियों का जायजा लेने के लिए हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी सोमवार को कुल्लू आए थे। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ देवसदन में बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों से जिला में चल रही परीक्षाओं की तैयारियों व अन्य कार्यों की रिपोर्ट ली। हालांकि परीक्षाएं मार्च के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएंगी। इससे पूर्व ही हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष विभिन्न जिलों में जाकर तैयारियों को जांच रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को कुल्लू में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि परीक्षाओं के सुचारु संचालन के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उधर, इस संबंध में उच्च शिक्षा उप निदेशक जगदीश ने कहा कि 102 परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए, जबकि दो में प्रक्रिया चल रही है। दो-तीन दिनों के अंदर यहां भी लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें