फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली, रोहतांग, जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/मनाली/केलांग। जिला कुल्लू, जनजातीय क्षेत्र लाहौल की ऊंची चोटियों के साथ रिहायशी इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई। रोहतांग दर्रा में 30 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी होने की सूचना है। इसके अलावा बुधवार शाम के समय पर्यटन नगरी मनाली में दो सेंटीमीटर, जलोड़ी दर्रा व सोलंगनाला में 10 सेंटीमीटर हिमपात हुआ।
विज्ञापन

बारालाचा, कुंजुम दर्रा, मढ़ी, छतडू और सीबी की ऊंची पहाड़ियों में भारी बर्फबारी होने से शीत लहर एकाएक बढ़ गई है। जिला प्रशासन ने पर्यटकों व लोगों को खतरे वाली जगहों पर न जाने की हिदायत दी है। साथ ही एक फरवरी तक अलर्ट जारी किया है। उधर, खराब मौसम के बावजूद एनएच अथॉरिटी ने एनएच 305 तथा बीारओ ने लाहौल के मुख्य मार्गों को बहाल करने का कार्य जारी रखा। लेकिन दोपहर बाद मौसम खराब होने और बर्फ के फाहे पड़ने से अभियान को रोकना पड़ा। भुंतर-आनी-सैंज एनएच 305 पर तीन फीट बर्फ की चादर होने से अभी बाह्य सराज के लोगों को लंबा इंतजार करना होगा। वहीं पिछले हफ्ते में भारी बर्फबारी से जिला में अभी भी एक दर्जन से अधिक रूटों पर निगम की बस सेवा अवरुद्ध है। उधर, पश्चिमी विक्षोम के सक्रिय होने से जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति शीत लहर की चपेट में आ गया है। घाटी में हो रही बर्फबारी से यहां हिमखंड गिरने का खतरा लगातार बना है। मौसम के करवट बदलने से मनाली के होटलियर व पर्यटक मनाली में ताजा बर्फ को देखकर खुशी से झूम उठे। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा ने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी पर अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने एचआरटीसी को भी मौसम को भांपकर ही बसों को सुरक्षित जगहों तक ले जाने की हिदायत दी है। साथ ही पर्यटकों तथा आम लोगों को भी सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें