फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घड़ा फोड़ स्पर्धा में सपना रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। जिला पुलिस कुल्लू व नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित एंटी ड्रग्स स्पोर्ट्स फेयर के तहत बंजार में एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि मौजूद रही। इसके चलते पुरुष वर्ग के लिए कबड्डी और वॉलीबाल, महिला वर्ग के लिए रस्साकशी व घड़ा फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। घड़ा फोड़ स्पर्धा में सपना ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

रस्साकशी में पांच महिला मंडलों ने हिस्सा लिया। रस्साकशी का फाइनल मुकाबला महिला मंडल बेऊगी व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंजार के बीच हुआ। इसमें महिला मंडल बेऊगी विजेता रहा। कबड्डी में भी पांच टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच युवक मंडल शिल और युवक मंडल तरगाली के बीच खेला गया। फाइनल में तरगाली की टीम ने शिल की टीम को हराया। वॉलीबाल में नौ टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला टिंडा और शांघड़ के बीच हुआ। इस मैच में टिंडा की टीम ने शाघड़ को 3-2 से हराया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि युवा वर्ग को अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना अति आवश्यक है और खेल इसका मुख्य साधन है। युवक मंडल देऊठा ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में सहभागिता हमारी और आपकी के जिला संयोजक बीजू ने बताया की ये प्रतियोगिताएं अब तक तीन खंडों में आयोजित हो चुकी हैं। जल्द ही आनी और निरमंड में भी खेल स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। जल्द ही यह प्रतियोगिता जिला स्तर पर भी होगी। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र से छापे राम, युवा स्वयंसेवी चेतन, पूर्ण चंद, दुर्गा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें