फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोनीत पार्षदों ने पद व गोपनीयता की ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। नगर पंचायत बंजार के तीन मनोनीत पार्षदों अनारकली, सीमा और नेत्र प्रकाश को नगर पंचायत के सभागार में एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नपं अध्यक्ष कुंज लाल राणा ने कहा कि नपं में विकास कार्यों के लिए धन की कमी आड़े आ रही है। उन्होंने बंजार के विधायक से 15 लाख की राशि उपलब्ध करवाने की मांग की। पूर्व कांग्रेस सरकार के शासनकाल में मनोनीत टीसी महंत, मनमोहन शर्मा व मनोहर लाल को पार्षदों के पद से भार मुक्त किया गया। विधायक ने मनोनीत पार्षदों को बधाई दी। इस दौरान नगर पंचायत बंजार के सचिव एवं नायब तहसीलदार बंजार रामलाल ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष चुन्नी लाल ठाकुर, नपं बंजार के उपाध्यक्ष ज्ञान सागर, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्रवण कुमार शर्मा, कुलदीप सोनी, पार्षद उर्मिला नेगी, प्रेम लता सांभर, पूर्व नप पार्षद पदम देव शर्मा, पूर्व जिप सदस्य सेस राम, एएसआई बृज लाल, मनोज कुमार, बंजार भाजपा मीडिया प्रभारी भगत राज, उपप्रधान तांदी पंचायत जगदीश ठाकुर, धमेंद्र, दीपक खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें