फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में बीपीएल सूची से 1458 परिवारों की छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू में बीपीएल सूची से
विज्ञापन

1458 परिवारों की छुट्टी
जिला की 176 पंचायतों में हुई ग्राम सभाएं पूरी
1296 नए परिवार हुए बीपीएल सूची में शामिल
बलदेव राज
कुल्लू। जिला की पंचायतों में बीपीएल परिवारों के चयन की प्रक्रिया अधिकतर पंचायतों में पूरी हो गई है। पंचायतों में हुई ग्राम सभाओं के आधार पर 1458 परिवारों का बीपीएल सूची से छुट्टी हो गई है। वहीं 1296 नए परिवार अब बीपीएल परिवारों की सूची में शामिल किए गए हैं।
जिला की 142 पंचायतों में बीपीएल को लेकर ग्राम सभाएं भी पूरी हो गई हैं। कुल्लू ब्लॉक की 70 पंचायतों में से 68 में अब तक 705 लोगों को बीपीएल लिस्ट से हटाया गया है। वहीं 566 परिवारों को बीपीएल की सूची में शामिल किया गया है। इसी तरह बंजार ब्लॉक की 36 में 34 पंचायतों में ग्राम सभाएं पूरी होने के चलते 74 लोगों का नाम बीपीएल लिस्ट से काटा गया तथा 74 लोगों को ही बीपीएल सूची में शामिल किया गया। आनी ब्लॉक 32 पंचायतों में से 27 में पारित ग्राम सभाओं में 67 बीपीएल परिवार सूची से बाहर हुए तथा 67 परिवार नए शामिल किए गए। नग्गर ब्लॉक की कुल 40 पंचायतों में अब तक 22 में ही ग्राम सभाएं पूरी हो सकी है। जिसके आधार पर 111 लोग बीपीएल परिवार लिस्ट से हटाए तथा 109 लोग बीपीएल सूची में जोड़े गए। निरमंड की 26 में से 25 पंचायतों में 501 परिवारों को बीपीएल लिस्ट से हटाया गया है। 480 परिवारों को बीपीएल की सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डीआरडीए के परियोजना अधिकारी डॉ गुलाब चंद बैंस ने कहा कि जिला में अब तक बीपीएल सूची से 1458 परिवारों को बीपीएल लिस्ट से बाहर किया गया है। वहीं 1296 परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल किया गया है। अगर किसी को बीपीएल परिवार के चयन को लेकर शिकायत है तो वह इसकी शिकायत कर सकते हैं। बीपीएल परिवारों के चयन की प्रक्रिया अन्य पंचायतों में जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें