पेंशनरों ने मांगा 5, 10 और
15 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता
सिविल पेंशनर एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार से उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। सिविल पेंशनर एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू की जिला स्तरीय बैठक में पेंशनरों ने सरकार से 5,10 और 15 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता की मांग की है। बैठक का आयोजन मंगलवार को ढालपुर में किया। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान मोहर सिंह ठाकुर द्वारा की गई।
इस दौरान गोपाल शर्मा के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके वर पिछली बैठक का लेखाजोखा पेश किया गया। बाद में प्रस्ताव पारित किया गया कि इसी महीने मुख्यमंत्री का कुल्लू दौरा होने वाला है। जिसमें जिला कुल्लू के सभी पेंशनरों द्वारा मुख्यमंत्री को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान पेशनरों द्वारा डिमांड चार्ट भी प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एनडी ठाकुर, जिला महासचिव हीरा लाल ठाकुर, कुल्लू मंडल के प्रधान जय बिहारी भारद्वाज, भुंतर मंडल के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, नग्गर के प्रधान ओम प्रकाश शास्त्री तथा पूर्व प्रधान खेमराज शर्मा ने संबोधित किया। बैठक में कुल्लू मंडल महासचिव केजी शर्मा, उपप्रधान टेढ़ी सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष तीर्थ राम राणा, कोषाध्यक्ष भादर चंद, मंगल चंद नेगी, महेंद्र सौंखला, मान चंद कुल्लवी, आरपी शर्मा, तुले राम, मोहर सिंह, चुन्नी लाल शर्मा, बिहारी लाल शर्मा, रामकृष्ण शर्मा, खीमे राम और कौशल्या देवी आदि मौजूद रहे।