फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंज के पुखरी गांव में डेढ़ मंजिला मकान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज के पुखरी गांव में
विज्ञापन

डेढ़ मंजिला मकान राख
पशु चराने जंगल गया था मकान मालिक भागी राम
आग से लाखों का नुकसान, कारणों का नहीं लगा पता
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूली (कुल्लू)। जिला कुल्लू की सैंज घाटी स्थित देवगढ़ गोही पंचायत के पुखरी गांव में एक डेढ़ मंजिला मकान जलकर राख हो गया। आग से घर के अंदर रखा पूरा सामान भी स्वाह हो गया। इस दौरान मकान मालिक भागी राम पशु चराने जंगल गया था। मकान में लगी आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग से मकान को करीब पांच लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।
विज्ञापन

दिन दिहाड़े आग लगने से पुखरी गांव के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग खेत खलियानों से गांव की तरफ दौड़कर आए। लकड़ी का बना मकान चंद पलों में ही जल गया, लेकिन गांव के साथ आसपास के ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। स्थानीय देवगढ़गोही पंचायत के प्रधान पूर्ण चंद ने कहा कि ग्रामीणों ने बाल्टी से पानी ढोकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तेज हवा चलनेे से मकान को नहीं बचाया गया। मकान में रखा गया सामान के साथ जीवन भर की कमाई पूंजी भी राख हो गई है। आग की सूचना पाकर बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी गांव पहुंचे और प्रभावित व्यक्ति का हाल जाना। उन्होंने पीड़ित भागी राम को दस हजार रुपये की फौरी राहत दी। सुरेंद्र शौरी ने कहा कि प्रशासन व सरकार की ओर से उनकी हर संभव मदद की जाएगी। मकान बनाने के लिए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर टीडी भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने राजस्व विभाग को आग से हुए नुकसान का आकलन करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें