फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन बहाली को 30 अप्रैल को दिल्ली में होगी रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशन बहाली को दिल्ली में होगी रैली
विज्ञापन

हिमाचल से 20 हजार कर्मचारी रैली में लेंगे भाग
मुख्यमंत्री की घोषणा का संघ ने किया स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। प्रदेश विस सत्र में पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों की मांग को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने भाजपा के दृष्टिपत्र अनुसार जल्द कमेटी के गठन करने के निर्णय लिया है। जिसका एनपीएस कर्मचारी संघ ने स्वागत किया है। हालांकि दूसरी और मुख्यमंत्री ने वित्तीय स्थिति ठीक न होने के कारण अपने स्तर पर पेंशन बहाल न करने में असमर्थता जताई है।
विज्ञापन

एनपीएस संघ के राज्य सचिव भरत शर्मा ने बताया कि 58 वर्ष की आयु में रिटायर होने के बाद 60 वर्ष की आयु होने पर परिवार का गुजारा करना मुश्किल है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष नरेश ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ संजीव गुलेरिया, भरत शर्मा, अमित कुमार, चंद्र मोहन, कुशाल शर्मा और सीमा चौहान के अनुसार 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अब एनपीएस संघ जल्द इस मुद्देे को लेकर 30 अप्रैल को दिल्ली के राम लीला मैदान में एक रैली करने जा रहा है। इस रैली में पूरे देश से दो लाख के लगभग कर्मचारियों के जुटने की उम्मीद है। इस रैली में हिमाचल के विभिन्न जिलों के विभिन्न विभागों के 20000 के लगभग कर्मचारी दिल्ली कूच करेंगे। अब केंद्र से ही पुरानी पेंशन बहाल करवाएंगे। इसके लिए सभी जिलों में सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें