फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ण राज्यत्व दिवस पर पतलीकूहल में महिला मंडलों का धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्ण राज्यत्व दिवस पर महिला मंडलों का धमाल
विज्ञापन

नाटी और समूहगान प्रतियोगिता में 80 महिला मंडलों की भागीदारी
गणतंत्र दिवस तक जारी रहेगी प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली/पतलीकूहल। पूर्ण राज्यत्व दिवस पर आशियां ग्रुप पतलीकूहल की ओर से आयोजित महिला मंडलों की नाटी और समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के 80 महिला मंडलों ने अपनी प्रविष्टियां सुनिश्चित कीं। दो दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का आगाज वीरवार से हुआ। जिसमें पहले दिन 40 महिला मंडलों ने अपनी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम की शुरूआत तिरंगा फहराने से हुई। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में ऑरनेरी सूबेदार मेजर रामलाल शर्मा व सेवानिवृत्त हवलदार 7 डोगरा रेजीमेंट जगतराम ने शिरकत की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के प्रधान विजय ठाकुर ने भी विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज की। महिलाओं की इस प्रतियोगिता के लिए निर्णायक दल में कुल्लू के लोक गायक धर्मेंद्र शर्मा, मनोहर लाल ठाकुर व इशरी शर्मा को कार्यभार सौंपा गया। प्रतियोगिता में महिलाओं ने रूचि दिखाई। दो दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में आशियां ग्रुप के अध्यक्ष संजय अंगरूप, सचिव रविंद्र कारवां व संस्था के संस्थापक सदस्य मोहन कपूर पिछले दो दशकों से इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष संजय अंगरूप ने कहा कि क्षेत्र की महिलाएं को ऐसे अवसर पर अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है वह गौरवान्वित होती हैं। संस्था महिलाओं के उत्थान के लिए कला व संस्कृति को सजग रखने का प्रयास कर रही है। गणतंत्र दिवस पर मनाली होटलियर एसोसिएशन के चीफ पैटर्न देवेंद्र नेगी तिरंगा फहराएंगे। गणतंत्र दिवस पर भी 40 महिला मंडल अपनी प्रस्तुति देंगे। संस्था के संस्थापक सदस्य मोहन कपूर ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर कबड्डी चैंपियन कविता ठाकुर को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर भाषा एवं कला संस्कृति विभाग कुल्लू भी महिलाओं को सम्मानित करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें