फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की कुर्सी के लिए जंग तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की कुर्सी पर कब्जा करने की जंग तेज हो गई है। महासंघ (सुरेंद्र गुट) का प्रतिनिधिमंडल प्रधान आशु गोयल की अध्यक्षता में उपायुक्त कुल्लू से मिला। उन्होंने उपायुक्त से उनकी कार्यकारिणी के साथ शीघ्र ही संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक बुलाए जाने बारे मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को आशु गोयल वाली कार्यकारिणी का राज्य कार्यकारिणी द्वारा संबद्धता प्रदान किया जाने बारे अधिकृत पत्र को भी सौंपा। इस कार्यकारिणी के चुनाव 17 अगस्त 2016 को हुए हैं। उन्होंने उपायुक्त कुल्लू से पिछली कार्यकारिणी से एनजीओ भवन की चाबियां व अन्य रिकॉर्ड वर्तमान कार्यकारिणी को सोमवार से पहले सौंपने के लिए लिखा है अन्यथा सोमवार को एनजीओ भवन का ताला तोड़कर कार्यभार संभाल लिया जाएगा।
आशु गोयल ने पिछली जिला कार्यकारिणी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि महासंघ के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि जिला अध्यक्ष की कुर्सी पर किसी नामित व्यक्ति को बिठा दिया गया और महासंघ में कुछ ऐसी संस्थाओं को जोड़ दिया गया जोकि महासंघ के साथ संबद्ध ही नहीं हैं। महासंघ के मूलस्वरूप व विधिवत ढांचे को नष्ट करने का प्रयास किया गया, जोकि निंदनीय है। प्रतिनिधिमंडल में चमन, नरेश, अश्वनी, जितेंद्र, यामिनी, रीता, प्रवीना, राजेश्वर, केहर सिंह, गीतानंद, कोमल, रामलोक, सुदर्शन, नरेश कुमार, अनुज पॉल, राकेश कुमार, राम सिंह वर्मा, सोनम डोलमा, इंदु शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुनील देव, बहादुर सिंह, लोक निर्माण विभाग से गणेश, राजेश, लाल चंद, प्रकाश चंद, संजीवन चंदेल, चंदन सूद, श्याम, तुले राम, दिले राम, तारा चंद, तेजा सिंह, संजीव, राजू, राजीव, बुधि प्रकाश, संजीव ठाकुर, मुनीष, पंकज, राजेंद्र, बोध राज, तारा चंद, ठाकुर चंद, हीरा सिंह, चेत राम प्रभाकर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें