फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़त की घोषणा पर समर्थकों ने खूब की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़त की घोषणा पर समर्थकों ने खूब की नारेबाजी
विज्ञापन

चुनाव परिणाम जानने को सुबह से डटे रहे समर्थक
अपने प्रत्याशी की जीत का बेसब्री से किया इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। कुल्लू जिला की चार और लाहौल स्पीति की एक विधानसभा पांच सीटों के लिए सोमवार को मतगणना हुई। चुनाव परिणाम जानने के लिए जिला मुख्यालय कुल्लू, मनाली, बंजार और आनी में लोग समर्थक सुबह से डटे रहे। कार्यकर्ता सुबह सात बजे ही मतगणना केंद्र के पास पहुंच गए। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होते ही समर्थकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया।
इसके बाद 8:30 तक चुनावों के रूझान आने शुरू हो गए। भाजपा और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोश देखते ही बन रहा था। मतगणना के पहले व दूसरे चरण में सुंदर सिंह ठाकुर ने 3000 मतों की लीड बनाई। दोपहर एक बजे तक आठ चरण पूरे होने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कुल्लू सदर से सुंदर सिंह ठाकुर के पक्ष में नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं बैंड, कुल्लवी वाद्य यंत्रों की धुनों पर खूब झूमे। चुनाव का परिणाम आने के बाद कुल्लू सदर से जीत हासिल करने वाले प्रत्याशी सुंदर सिंह ठाकुर के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कुल्लू शहर में रैली निकाली। कांग्रेसी कार्यकर्ता जीत के जश्न में खूब झूमे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार भुंतर में जनजातीय भवन भुंतर में मतों की गणना को लेकर भी लाहौल-स्पीति के लोग एक दिन पूर्व कुल्लू पहुंच गए थे। सुबह से समर्थक यहां पर चुनाव परिणाम जानने को लेकर उत्सुक नजर आए। हालांकि 12 बजे तक लाहौल स्पीति की विधानसभा सीट का परिणाम आ गया था। वहीं बंजार में लोगों अपने प्रत्याशी की जीत के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। यहां पर करीब 3 बजे के बाद ही चुनावों के परिणाम आए। मनाली में दोपहर बाद चुनाव परिणाम घोषित हुआ। जिला की आनी विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रत्याशी का चुनाव परिणाम जानने को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। सबसे पहले यहां का परिणाम आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खूब खुशी मनाई। जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने नाटी भी डाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें