फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का मान-सम्मान बचाए रखना आवश्यक

विज्ञापन
कुल्लू में हिमाचल प्रदेश पदोन्नत स्कूल प्रध्यापक संघ के कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुल्लू। शिक्षा में गुणवत्ता को बढ़ाना है तो शिक्षकों के मान-सम्मान को बचाए रखना बहुत आवश्यक है। शिक्षा विभाग की ओर से कोई भी ऐसा आदेश न जारी किया जाए जिससे पूरे अध्यापक समाज की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लग जाए। शिक्षा विभाग द्वारा आए दिन तुगलकी फरमान जारी किए जाते हैं। यह बात हिमाचल प्रदेश पदोन्नत स्कूल प्राध्यापक संघ कुल्लू की बैठक मेें सदस्यों ने उठाई। बैठक रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढालपुर में हुई। जिसकी अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान मनोज कुमार ने की।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यातिथि पूर्ण चंद शर्मा व विशेष अतिथि पैना राम को हिमाचल प्रदेश पदोन्नत स्कूल प्राध्यापक संघ की ओर से उनके सराहनीय कार्यों के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिला महासचिव प्रेम शर्मा ने संघ की ओर से पिछले कुछ समय में की गई गतिविधियों पर प्रकाश डाला। राज्य उपप्रधान जीतराम ने कहा कि सरकार व हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा पदोन्नत प्राध्यापकों की मांगों के प्रति जो उदासीन रवैया अपनाया जा रहा है। सरकार संघ की मांगों को मानकर पूरे शिक्षक समाज के मनोबल को बनाए रखने के लिए अपना योगदान दें।
जिला प्रधान मनोज कुमार ने संघ की मांगों को राज्य कार्यकारिणी तथा सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रेम ठाकुर, गगन गुलेरिया, सत्य प्रकाश, सुरेंद्र, महासचिव प्रेम शर्मा, वित सचिव वीरेंद्र कतना, उप प्रधान गगन गुलेरिया, प्रेम ठाकुर, सह सचिव राकेश शर्मा, संयुक्त सचिव वेद राम, श्याम लाल संगठन सचिव, रामनाथ, बुद्धि सिंह और शमशेर ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें