फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना आधार कार्ड नहीं बनेगा राशन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। बिना आधार कार्ड वाले उपभोक्ताओं को अब राशन कार्ड से वंचित रहना पड़ सकता है। 15 सितंबर तक आधार कार्ड के साथ राशन कार्ड को लिंक करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड के लिए आधार कार्ड को जरूरी कर दिया है।
विज्ञापन

विभाग का डाटा बेस भी तैयार हो गया है और इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए उपभोक्ताओं को राशन कार्ड को आधार, खाता व मोबाइल नंबर के साथ लिंक करना होगा और विभाग ने 15 सितंबर तक की डेडलाइन जारी की है। जिला कुल्लू में 99115 राशन कार्ड धारक है इसमें हजारों राशन कार्ड में कई खामियां होने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें परिवार के लोगों का नाम राशन कार्ड में नहीं होना, नाम व पता गलत होना आदि खामियां हैं। इन गलतियों को दूर करने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग ने 15 अगस्त तक का समय दिया है। इस गलतियों को पंचायत सचिव के माध्यम से ठीक किया जाएगा। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक शिव राम ने कहा कि जिला लोगों के आधार कार्ड नहीं बने है वह 15 सितंबर तक आधार कार्ड बनाकर राशन कार्ड को आधार, खाता और मोबाइल नंबर से लिंक करें।

कई डिजिटल राशन कार्ड में त्रुटियां
जिला कुल्लू में करीब एक लाख राशन कार्डधारक हैं। इसमें करीब 25 से 30 फीसदी राशन कार्डों में कई प्रकार की खामियां पाई गई हैं। राशन कार्ड धारक बलदेव सिंह, अमर चंद, आरती, जगदीश, कमल, ओम प्रकाश, निक्का राम तथा बालक राम के अनुसार उनके डिजिटल राशन कार्ड में कई त्रुटियां हैं। कहीं परिवार के सदस्यों के नाम छूटे हैं तो कहीं नाम व पता गलत छपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें