फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को सुरक्षा चाक चौबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। ऐतिहासिक ढालपुर में मनाए जा रहे स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने सुरक्षा को चाक चौबंद कर दिया है। सुरक्षा घेरे को कसते हुए कुल्लू पुलिस जहां बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की तलाशी कर रही है। वहीं घाटी के बिजली प्रोजेक्टों, एसएसबी व आईटीबीपी प्रशिक्षण केंद्रों तथ जिला के अन्य सरकारी व निजी प्रतिष्ठानों की भी सुरक्षा को कड़ा कर दिया है। 15 अगस्त समारोह में घाटी में सैलानी के वेष में कोई संदिग्ध न आए ऐसे में कुल्लू पुलिस सतर्क है। जिला पुलिस ने सभी थानों व चौकी प्रभारियों को अपने इलाकों में रात्रि गश्त और पेट्रोलिंग को बढ़ाने को कहा है।
विज्ञापन

उधर, जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस को जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को ढालपुर मैदान में परेड की रिहर्सल शुरू हो गई है। जिसमें पुलिस के अलावा एसएसबी, आईटीबीपी, होमगार्ड, एनएसएस, रोबर-रेंजर व एनसीसी के टुकड़ियों ने शानदार परेड की। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री के अनुसार स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने सुरक्षा को कड़ा कर दिया है। कुल्लू शहर के इसके आसपास के इलाकों में नाकाबंदी को तीन-चार दिनों से तेज कर दिया है। शक होने वाली वाहनों की भी तलाशी की जा रही है।
उपायुक्त कुल्लू युनसू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय आयोजन ढालपुर मैदान में किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। भव्य परेड के साथ लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने लोगों से इस राष्ट्रीय पर्व में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....रोशन ठाकुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें