फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से दोपहर तक करते रहे डॉक्टर का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मंगलवार को शिशु रोग ओपीडी में आए मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अस्पताल में डॉक्टर न होने से परेशान अधिकतर अभिभावकों ने प्राइवेट अस्पताल में उपचार करवाया। जबकि, अस्पताल में डॉक्टर के लिए कई लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से लोग अपने बच्चों का उपचार करवाने के लिए अस्पताल पहुंचे। कुल्लू अस्पताल में बच्चों के दो डॉक्टर हैं। एक शिशु रोग विशेषज्ञ अस्पताल में एडमिट बच्चों के राउंड पर थे। ऐसे में ओपीडी में बच्चों को देख रहे डॉक्टर के 11 बजे के बाद चले जाने से लोगों को परेशानी हुई। अस्पताल में बच्चे के उपचार के लिए पहुंची महिला रीना देवी ने कहा कि उसने 10:30 बजे पर्ची कटवाई है, लेकिन 2 बजे तक डॉक्टर नहीं मिले। वहीं, पांगी से सोनम ने कहा कि तीन दिन पहले वह गाड़ी का किराया खर्च कर कुल्लू अस्पताल में उपचार के लिए आए हैं, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों के उपलब्ध होने को लेकर भरोसा नहीं है। ऐसे में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा है। जबकि, खराहल घाटी के चमन लाल ने कहा कि एक डॉक्टर को राउंड पर रखा जाना चाहिए जबकि दूसरे को चाइल्ड ओपीडी में अपनी सेवाएं जारी रखनी चाहिए। इन दिनों अस्पताल में अधिक संख्या में बीमार बच्चे आ रहे हैं। उधर, इस संबंध में क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली से डॉक्टरों की टीम आई हुई थी। बावजूद इसके अस्पताल में ओपीडी में मरीजों का उपचार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें