फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वन मित्र बनने से 902 युवाओं ने लगाई दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। वन मित्र बनने के लिए जिले के 902 युवाओं (युवक-युवतियों) ने खूब पसीना बहाया। शुक्रवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ का आयोजन किया गया। इसके लिए सुबह ही युवा पहुंच गए थे। वन परिक्षेत्र कुल्लू और भुट्टी के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा भूतनाथ में आयोजित की गई।
विज्ञापन

बंजार वन परिक्षेत्र के अभ्यर्थियों की परीक्षा लारजी में ली गई। कुल्लू और लारजी में वन मित्र बनने के लिए 902 पुरुष और महिला अभ्यर्थियों ने पसीना बहाया है। परीक्षण स्थल पर सुबह 07:30 बजे अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। कुल्लू में शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए वन वृत्त भुट्टी और कुल्लू से 763 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।
परीक्षण में 611 अभ्यर्थी ही उपस्थित रहे, जिनमें 349 पुरुष और 262 महिला अभ्यर्थी शामिल रहीं। वन वृत्त बंजार में भी 363 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए बुलाया गया था। इनमें भी 291 अभ्यर्थी ही लारजी पहुंचे। लारजी में 148 पुरुष और 143 महिला अभ्यर्थियों ने परीक्षण में दमखम दिखाया।
विज्ञापन

इस संबंध में वन विभाग की अरण्यपाल बसु कौशल ने कहा कि वन मित्र की शारीरिक दक्षता परीक्षा करवाई जा रही है। पहले दिन वन परिक्षेत्र कुल्लू, भुट्टी और बंजार के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। तीनों वन परिक्षेत्रों के 902 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षण में दमखम दिखाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें