फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू अस्पताल परिसर में लगे कूड़े के ढेर

विज्ञापन
गंदगी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के परिसर में कूड़े के ढेर लग गए हैं। अस्पताल के गेट के पास विभाग ने कूड़े के लिए डपिंग बना दी है। जहां पर मेडिकल वेस्ट और अन्य कचरे के ढेर लग गए हैं। अस्पताल परिसर में बनी डंपिंग से कई बीमारियों के फैलने का खतरा पैदा हो गया है। साथ ही मरीजों को कूड़े के ढेर से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौर रहे कि कुल्लू अस्पताल से प्रतिदिन काफी मात्रा में मेडिकल व अन्य कचरा निकलता है। इस कचरे को पहले पिरड़ी की डंपिंग साइट में निष्पादित किया जाता था। पिरड़ी में डंपिंग साइट बंद होने के बाद अस्पताल प्रबंधन को भी कूड़ा ठिकाने लगाने के लिए जगह नहीं मिल रही है। डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए अब कर्मचारी नहीं आ रहे हैं। डंपिंग के लिए बनाई गई हर वार्डों में छोटी पिट कूड़े से भर गई हैं। अब तो पिट के समीप ही कूड़े के ढेर लगाए जा रहे हैं। अस्पताल में रोजाना आने-जाने वाले लोगों को मुश्किल हो रही है। अगर स्वास्थ्य विभाग समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं करता है तो आने वाले दिनों में गंदगी से बीमारियां फैलने का डर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें