फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड कुल्लू जिले में पेट्रोल पंप खोलने जा रहा है। 23 नए पेट्रोल पंपों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पैट्रोल पंप डीलर चयन डॉट इन वेबसाइट पर ये आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड के मंडी क्षेत्र के बिक्री अधिकारी संजय सिंहल ने बताया कि नेशनल हाईवे पर जिया और गैमन पुल के बीच तीन पेट्रोल पंप खुलेंगे। इनमें से एक जिया के आसपास, दूसरा तलोगी व रामशिला के बीच और तीसरा रामशिला व गेमन पुल के बीच खुलेगा। जरड़ के आसपास भी एक पंप प्रस्तावित है। बाशिंग व बबेली के बीच, डोभी-दवाड़ा, कटराईं के नए हाईवे पर, कटराईं गांव, पतलीकूहल में नए हाईवे पर, पतलीकूहल गांव, 16 मील, आलू ग्राउंड, क्लाथ, नेशनल हाईवे मील पत्थर 247 व 249 के बीच और 263 व 265 के मध्य पेट्रोल पंप स्थापित किए जाने हैं। नगर परिषद क्षेत्र कुल्लू, काईस, सुईभ्रा और नग्गर के आसपास के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। औट-जलोड़ी-लुहरी नेशनल हाईवे पर मंगलौर के आसपास, आनी, हरिपुर और निमला के आसपास पेट्रोल पंप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें