फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएच की 216 सिंचाई, पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। तीन दिनों तक हुई भारी बारिश ने आईपीएच विभाग को 14 करोड़ रुपये की चपत लगाई है। जिल में करीब 216 सिंचाई और पेयजल स्कीमें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे कई इलाकों में पेयजल की समस्या आ रही है। मनाली से लेकर बजौरा तक आईपीएच की एक दर्जन पेयजल व सिंचाई योजनाओं को नुकसान हुआ है। जिला मुख्यालय कुल्लू के लिए लगवैली के खलाड़ानाला से हो रही पेयजल सप्लाई चार दिनों तक खासी प्रभावित रही।
मटमैला पानी सप्लाई होने से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा और शहर के कई इलाकों में पानी की कमी महसूस की गई। आईपीएच डिविजन शमशी के अधिशासी अभियंता बीबी गोयल ने कहा कि बाढ़ से उनकी 92 स्कीमें प्रभावित हुई हैं। इससे आईपीएच विभाग को करीब चार करोड़ रुपये का नुकसान आंका है। कुल्लू व आनी डिविजन में 124 योजनाएं मूसलाधार बारिश की चपेट आई हैं। ब्यास नदी के साथ इसके सहायक नदी-नालों में आई बाढ़ से पानी की स्कीमों को भारी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 163 पेयजल, 30 सिंचाई तथा तीन सीवरेज समेत 216 योजनाओं को नुकसान हुआ है। तीन दिनों के भीतर विभाग के करीब 14 करोड़ डूब गए हैं। विभाग इन स्कीमों को रिस्टोर करने में जुट गया है। इस संबंध में सभी अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। आपदा में लोगों को पेयजल की समस्या न हो, ऐसे में फील्ड कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।
-दवेश भारद्वाज, अधीक्षण अभियंता, आईपीएच कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें