फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू-काजा वाया कुंजुम दर्रा बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू-काजा वाया कुंजुम दर्रा बस सेवा शुरू
विज्ञापन

कृषि मंत्री डॉ मारकंडा ने दिखाई बस को रही झंडी
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जनजातीय क्षेत्र स्पीति घाटी जिला मुख्यालय केलांग और कुल्लू जिला से जुड़ गया है। वीरवार को कुल्लू से काजा के लिए वाया कुंजुम दर्रा होकर बस सेवा शुरू हो गई है। मंत्री डॉ राम लाल मारकंडा ने कुल्लू बस अड्डा से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एचआरटीसी की बस सेवा शुरू होने से स्पीति घाटी के लोगों को कुल्लू-मनाली आने-जाने में सुविधा मिलेगी। सर्दी के दिनों करीब पांच माह तक जिला मुख्यालय केलांग के साथ कुल्लू-मनाली से भी जुड़ गया है। निगम की बस अब रोजाना कुंजुम दर्रा होकर आवाजाही करेगी। बस के शुरू होने से स्पीति घाटी के लोगों ने राहत की सांस ली है। एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने कहा कि कुल्लू-काजा के बीच निगम की बस शुरू हो गई है। यह बस अब हर रोज चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें